आटो इंडस्ट्री के सम्मेलन में विकास की राह में आने वाली व्यावहारिक बाधाओं से निपटने पर चर्चा की जाएगी
| 19/11/2009 7:30:06:550AM |
| पुणे, 18 नवंबर, पीआरन्यूजवायर- एशियानेट । भारत के कार निर्माताओं के प्रमुख अधिकारी देश की आटोमोटिव उत्पादन क्षमता के विकास में बाधक बने कुछ जटिल व्यावहारिक मुद्दों से निपटने के लिए दो सप्ताह की अवधि तक पुणे में बैठक करने जा रहे हैं । इन बाधकों में उत्पादन कार्यकुशलता सुधारने के लिए आवश्यक मैन्युफैक्चरिंग प्रौद्योगिकियां तथा भारत की निराशाजनक लाजिस्टिक समस्याएं दूर करने के लिए आवश्यक निवेश तथा दक्षता शामिल हैं । कार निर्माताओं में बजाज, हीरो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति तथा टाटा जैसी घरेलू स्तर की प्रमुख कंपनियों के अलावा फिएट, फोर्ड, जीएम, ह्यूंडई, होंडा, मर्सिडीज-बेंज, रेनो, वोल्वो तथा वीडब्ल्यू सहित कई बड़ी अंतरराष्ट्रीय कंपनियां शामिल हैं । ये सभी अधिकारी अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं आटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग साल्यूशंस : एएमएस : तथा आटोमोटिव लाजिस्टिक्स द्वारा प्रायोजित दो वाषिर्क सम्मेलनों में हिस्सा ले रहे हैं । ये बैठकें 30 नवंबर से 4 दिसंबर के बीच आयोजित हो रही हैं । पिछले साल के एक कार्यक्रम के बाद मारुति सुजुकी के सत्कार ग्रेवाल ने कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर भारतीय आटो उद्योग को ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनाना इस सम्मेलन का हालमार्क है ।’’ डेमलर हीरो कमर्शियल व्हेकिल्स के पवन कुमार चेलमकुरी ने कहा : ‘जब किसी समूह के लोग एक ही तरह की समस्याओं की साझेदारी कर रहे हों तो इस बात की संभावना काफी बढ़ जाती है कि वे एक ही छत के नीचे इस पर चर्चा करें और अपने सामने आने वाली चुनौतियों का हल निकाल सकें ।’’ सम्मेलन के औपचारिक एजेंडों पर चर्चा करने वाले वक्ताओं में मारुति सुजुकी में प्रोडक्शन विभाग के कार्यकारी निदेशक एमएम सिंह, फोर्ड इंडिया में मैन्युफैक्चरिंग के उपाध्यक्ष टाम चकालेकल तथा जीएम में एशिया प्रशांत क्षेत्र के लाजिस्टिक निदेशक राबर्ट स्ट्रेन शामिल हैं । उनके साथ फिएट इंडिया के राजीव कपूर, मर्सिडीज-बेंज इंडिया के डा. विल्फ्रायड अलबर और वोल्क्सवेगन इंडिया के जोर्ग मूलर सहित कई कंपनियों के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मौजूद रहेंगे । सम्मेलन के कार्यक्रम चर्चा सत्रों, प्रस्तुतियों, डिस्प्ले तथा नेटव*++++++++++++++++++++++++++++र्*ंग जैसे विषय से निर्धारित किए गए हैं और इनमें औपचारिक परिचय स्वागत तथा कारोबारियों के डिनर जैसे कार्यक्रम भी हैं । तकरीबन 40 बड़ी अंतरराष्ट्रीय कंपनियां इन दोनों सम्मेलनों में अपनी प्रौद्योगिकियों तथा सेवाओं का प्रदर्शन करेंगी । इनमें एबीबी, लोहर तथा माइक्रोसाफ्ट से लेकर सीमन्स, उडेहोम तथा वेलेनियस विल्हेमसेन जैसी कंपनियां शामिल होंगी । पिछले साल के कार्यक्रम के बाद मारुति सुजुकी के मुख्य महा प्रबंधक राजेश उप्पल ने कहा, ‘‘इसमें काफी अहम तथ्य और अच्छी भागीदारी थी । मैं अगले साल इसी तरह के कार्यक्रम की उम्मीद करता हूं ।’’ एएमएस इंडिया में जो कंपनियां अपनी उत्पादन प्रौद्योगिकियों, मैटेरियल्स तथा प्रोसेस की डिस्प्ले करने जा रही हैं उनकी एक पूर्ण सूची उपलब्ध है । इनमें गोल्ड प्रायोजक माइक्रोसाफ्ट, सीमन्स तथा उडेहोम असाब, सिल्वर प्रायोजक एबीबी, गीको, सैंडविक कोरोमैंट, श्नेडर इलेक्ट्रिक तथा टेकिशा, कांस्य प्रायोजक एआईडीए, काम्बैट ग्रुप, डर, डीवी आटोमेशन, हेडन, हीरो, केजी हीरोटेक, राकवेल, स्टैडको, टीएएल मैन्युफैक्चरिंग साल्यूशंस तथा ट्रम्फ और प्रदर्शनी लगाने वाली कैस्ट्राल, डीमैग, कुका रोबोटिक्स, ओलिवर वीमैन तथा टोटल शामिल हैं । आटोमोटिव लाजिस्टिक्स इंडिया सम्मेलन के शो में विशेषज्ञ होंगे : गोल्ड प्रायोजक लोहर एवं वैश्विक प्रायोजक वेलेनियस विल्हेमसेन तथा सिल्वर प्रायोजक बीएलजी, चेप, सीकेडीपैक, गति, मरक्यूरियो-पालिया, मोंटारा, मोसोल्फ, पैनअल्पिना, श्कोलर आर्का तथा ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन आफ इंडिया । अधिक जानकारी पाने तथा इसमें भागीदार को लेकर पंजीकरण करने के लिए इस साइट पर जाएं : मैन्युफैक्चरिंग : एचटीटीपी : इंडिया डाट एएमएसकांफ्रेंसेज डाट काम लाजिस्टिक्स : एचटीटीपी : डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट आटोमोटिवलाजिस्टिक्सइंडिया डाट काम ये सभी गतिविधियां प्रिंट, आनलाइन के जरिये तथा कार्यक्रम स्थल पर सूचनाएं प्रदान करने वाली कंपनी अल्टीमा मीडिया लिमिटेड द्वारा उपलब्ध कराई जा रही हैं जो वैश्विक बिजनेस-टू-बिजनेस आटोमोटिव उद्योग के लिए समर्पित कंपनी है । एचटीटीपी : डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट अल्टीमामीडिया डाट काम संपर्क : मार्केटिंग मैनेजर एलिजाबेथ क्वेसेवियर : एलिजाबेथ डाट क्वेसेवियर एट अल्टीमामीडिया डाट काम 44 208 987 0902 एएमएस कांफ्रेंस के चेयरमैन सिमोन डुवल स्मिथ : सिमोन डाट डुवलस्मिथ एट अल्टीमामीडिया डाट काम 44 208 098 0955 आटोमोटिव लाजिस्टिक्स कांफ्रेंस के चेयरमैन लुइस इयाकूमी : लुइस डाट इयाकूमी एट अल्टीमामीडिया डाट काम 44 :0: 208 987 0944 स्रोत : एएमएस इंडिया एंड आटोमोटिव लाजिस्टिक्स इंडिया कांफ्रेंसेज 2009 पीआरन्यूजवायर- एशियानेट : रंजन रंजन पीडब्ल्यूआर28 11181418 दि
|