नैस्कॉम : जर्मनी के आईटी नवोन्मेष ने संकट से उबरने के मार्ग का प्रदर्शन किया ।
| 08/02/2010 6:12:05:243PM |
| बर्लीन और मुंबई , 8 फरवरी । पीआर न्यूजवायर – एशियानेट । जर्मनी के सूचना और संचार तकनीक : आईसीटी : उद्योग का नवोन्मेष शीघ्रतापूर्वक आर्थिक स्वास्थ्यलाभ का साधन है बन गया । यूरोप का सबसे बडा बाजार और बेहतरीन तकनीकों का एक संरक्षक जर्मनी का आईटी उद्योग जर्मनी के सभी उद्योगों में होने वाले नवोन्मेषों के 80 प्रतिशत के लिए जिम्मेवार है । आर्थिक मंदी से अपेक्षाकृत अप्रभावित रहे आईसीटी ने विश्वस्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया। जर्मनी ट्रेड एंड इंवेस्ट इस वर्ष के नैस्कॉम इंडिया लीडरशीप फोरम 2010 में 9 फरवरी से 11 फरवरी 2010 के बीच मुंबई में अपने ताजा नवोन्मेषों की प्रस्तुति करेगा । जर्मनी भविष्य के विकास को प्रोत्साहित करने के लिए आईसीटी नवोन्मेषों में अपनी मजबूत स्थिति को विस्तार दे रहा है । इस उद्योग ने 2008 में 133 अरब यूरो से अधिक की राजस्व आमदनी हासिल किया और यूरोपीय आईउीटी बाजार में इसकी हिस्सेदारी करीब 19 प्रतिशत की है । इस हैसियत को सुरक्षित बनाने के लिए जर्मनी ने शोध और विकास परियोजनाओं को कोष देने में बढोतरी की है । सरकार की हाईटेक रणनीति आईसीटी के शोध व विकास परियोजनाओं के लिए 1.5 अरब यूरो की सुरक्षित रकम का प्रावधान कर आईसीटी उद्योग का समर्थन कर रही है । परियोजना अनुदानों और शोधकार्यों को कोष प्रदान करने के लिए 15 अरब यूरो से अधिक की रकम अतिरिक्त रूप से उपलब्ध है जो नवोन्मेषों को आगे प्रोत्साहन प्रदान करेगी । आईसीटी उद्योग का अन्य क्षेत्रों पर भी संरक्षक के रूप में प्रभाव होता है जो औद्योगिक पंजीकरण में अनेक पेटेंटों के रूप में साफ दिखता है । इन नवोन्मेषों का योगदान उद्योगों में भी होता है । उनमें आटोमोटिव, चिकित्सा तकनीक और लाजिस्टिक जैसे उद्योग शामिल हैं । वर्ष 2007 में 18सौ पेटेंटों के साथ जर्मनी केवल यूएसए औश्र जापान से पीछे है । एक बाजार क्षेत्र जिसकी ओर वर्तमान में ध्यान आकषिर्त हो रहा है, वह तथाकथित व्यावसायिक प्रक्रिया आउटसोर्सिंग और सहभागी सेवा केन्द्र :: बीपीओ – एसएससी :: क्षेत्र है । नौ पतिशत विकास दर के साथ यह हाल के वषरें में विस्तार पाकर जर्मनी का सर्वाधिक तेजी से विकसित होता आईसीटी क्षेत्र बन गया है । जर्मनी के उच्च शिक्षित कार्यबल और सुविधाजनक मजदूरी खचरें के परिणामस्वरुप यह क्षेत्र 2012 तक 16 अरब यूरो के बाजार का आकार प्राप्त करने का प्रक्षेपण कर रही है । बीपीओ -एसएससी अवसर इस वर्ष के नैस्कॉम का एक केन्द्रीत तत्व होगा । जर्मन आईसीटी को हाल में यूरोपीय नवोन्मेष और तकनीक संस्थान : ईआईटी: द्वारा मान्यता प्रदान किया गया था । बर्लीन को आईसीटी के पहला ज्ञान और नवोन्मेष सम्मिलन : केआईसी : के लिए चुना गया है । ईआईई आईसीटी प्रयोगशाला परियोजना का उदेश्य यूरोप को इंटरनेट आधारित सेवाओं का अभूतपूर्व विस्तार देकर एक ज्ञानवान समाज के रूप में रूपांतरित करना है । इसके लिए व्यवसायों और अकादमियों के बीच साझीदारी स्थापित करना होगा । इस क्षेत्र के वर्तमान नेतृत्व और उत्कृष्टता के आधार पर इस कार्यक्रम का उदेश्य नवोन्मेषों के माध्यम से नई व्यावसायिक अवसरों का निर्माण करना और समाज की सहायता करना है । जर्मनी ट्रेड एंड इंवेस्ट के निदेशक सेवा उद्योग रिचार्ड ओफरमैन ने कहा कि ‘‘ जर्मनी में आईसीटी उद्योग निवेशकों को बहुत ही आकषिर्त करता है । इसने आर्थिक मंदी के बावजूद बेहतरीन प्रदर्शन किया और नवोन्मेष के विश्वसनीय साधन के रूप में कार्य किया । जर्मन और भारतीय आईटी कंपनियां पहले से मजबूत साझीदार हैं । इस वर्ष का नैस्कॉम हमारे लिए बेहतरीन अवसर है जिससे आफशोर तत्वों से संपन्न अन्य परियोजनाओं को समेटते हुए साझीदारी को अधिक आगे बढाने के प्रयास किए जा सकेगे । यूरोप के सबसे बडे बाजार में प्रवेश करने के अभिलाषी निवेशकों के लिए जर्मन ट्रेड एंड इंवेस्ट इस वर्ष के नैस्कॉम में अपने प्रतिनिधियों को तैनात रखेगी । जर्मनी में अवसरों के बारे में ‘‘टैकलिंग ऑफशोर चैलेंजेज इन जर्मनी’’ नामक कंट्री पैनल में विचार -विमर्श किया जाएगा । जर्मनी ट्रेड एंड इंवेस्ट जर्मनी की संघीय सरकार की एक विदेश व्यापार और आने वाले निवेश को प्रोत्साहित करने वाली एजेंसी है । यह संगठन जर्मनी में व्यावसायिक गतिविधियों को विस्तार देने की इच्छुक विदेशी कंपनियों को परामर्श देती है । यह विदेशी बाजार में प्रवेश करने की इच्छुक जर्मनी की कंपनियों को विदेश व्यापार के बारे में जानकारी मुहैया कराती है । इवा हेंकेल टी. 49 :0: 30 – 200099 – 173 एफ. 49 :0: 30 – 200099 – 111 ईमेल :- इवा डाट हेन्केल :एैट: जीटीएआई डाट काम एचटीटीपी : डब्लूडब्लूडब्लू डाट जीटीएआई डाट काम स्रोत :- जर्मनी ट्रैड एंड इंवेस्ट
|